फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शिक्षकों को सिखाई मूलभूत साक्षरता और अंकज्ञान

Sat, 17 Jun 2023 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राइमरी शिक्षकों को शनिवार को बीआरसी पृथ्वी सिंह की अध्यक्षता में एफएलएन का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सभी शिक्षकों को मूलभूत साक्षरता और अंकज्ञान के बारे में विद्यार्थियों को पढ़ाने के तरीके सिखाए गए।
विज्ञापन

बीआरसी पृथ्वी सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा रट्टे मरवाने पर नहीं बल्कि चीजों को समझने पर फोकस किया जा रहा है, जिसका प्रशिक्षण शिक्षकों को दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को चीजों को आसानी से समझाने के तरीके बताए जा रहे हैं। शिक्षकों को केआरपी (मास्टर ट्रेनर) सरिता, विमल, पवन तथा मीनू द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान एलएलएफ (भाषा) का प्रशिक्षण स्मिता कुमारी दे रही हैं। इस दौरान लक्ष्मी, सुनील, संतोष व राजेश समेत अनेक शिक्षकों ने प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें