रेवाड़ी। मीरपुर गांव की बेटी तान्या ने अपने पहले ही प्रयास में सीए फाउंडेशन परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। तान्या ने सीयूईटी परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 790 स्कोर प्राप्त किया। तान्या ने वर्ष 2024-25 में कक्षा 12वीं (सीबीएसई) में 97.4% अंक अर्जित किए। तान्या की बुआ शिक्षिका मनीषा यादव ने बताया कि तान्या हमेशा से ही मेहनती और अनुशासित छात्रा रही है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा विनोद कुमार एवं दादी राजबाला को दिया है।