फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: टनकपुर-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन रेवाड़ी होकर चलेगी

Fri, 05 Jan 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए टनकपुर-खातीपुरा (जयपुर)-टनकपुर त्रि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रही है।
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 05097, टनकपुर-खातीपुरा (जयपुर) त्रिसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 8 जनवरी से 24 जनवरी तक (08 ट्रिप) टनकपुर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को शाम 18.25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:47 बजे रेवाड़ी व 10.20 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05098, खातीपुरा (जयपुर)-टनकपुर त्रिसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 9 जनवरी से 25 जनवरी तक (08 ट्रिप) खातीपुरा से प्रत्येक मंगलवार, वीरवार व शनिवार को शाम 18.30 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 9:50 बजे रेवाड़ी व अगले दिन सुबह 9.35 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जं., चन्दौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली जं., दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, खैरथल, अलवर, राजगढ़, बांदीकुई व दौसा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 1 सेकेंड एसी, 3 थर्ड एसी, 7 द्वितीय शयनयान, 5 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें