फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: इंटर स्कूल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में दिखाई प्रतिभा

Sun, 20 Oct 2024 04:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। आरआईएस इंटर स्कूल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का समापन हो गया है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला बार काउंसिल के अध्यक्ष विश्वामित्र यादव ने किया। प्रतियोगिता में 16 स्कूलों से लगभग 355 बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


शतरंज में आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम, द्वितीय स्थान डीपीएस ने पाया। तृतीय स्थान पर आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, धारूहेड़ा रहा। वहीं स्केटिंग प्रतियोगिता में राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी प्रथम, डीपीएस रेवाड़ी द्वितीय और आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल ने तीसरा स्थान पाया। ताइक्वांडो मेें प्रथम राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी, द्वितीय आर्यन ताइक्वांडो अकादमी नारनौल और तृतीय संस्कारम स्कूल झज्जर रहा। योग में प्रथम राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी, द्वितीय आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल धारूहेड़ा, तृतीय आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें