फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: टैलेंट हंट में नृत्य, संगीत व अभिनय में दिखाई प्रतिभा

Fri, 09 Oct 2026 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश बंसल को सम्मानित करतीं प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता। स्त्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज के सभागार में वीरवार को टैलेंट हंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, अभिनय, थिएटर, साहित्य, ललित कला, क्विज में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों के दौरान विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंचीय कौशल की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों का विकास केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं होना चाहिए। प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जिसे पहचानने और निखारने के लिए ऐसे मंच आवश्यक हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी की उपलब्धि केवल अंकतालिका से तय नहीं होती, बल्कि उसकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और नेतृत्व क्षमता भी उसके व्यक्तित्व का हिस्सा हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास करते हुए अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन बावल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजेश बंसल ने गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांधा।
कार्यक्रम में प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष उषा रस्तोगी, प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता सहित शिक्षक, गैर-शैक्षणिक कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें