रेवाड़ी। लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर कर्मचारियों के साथ मीटिंग करते एसपी शशांक कुमार सावन। स्रो
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बुधवार को कार्यालय में पर्यवेक्षण अधिकारी और कार्यालय के जुड़े अधिकारियों की बैठक लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि चुनाव में पुलिस की सतर्कता ही असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगा सकती है। सभी मतदान केंद्रों का दौरा कर निरीक्षण करें और संसाधनों की जांच कर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का जायजा लें। इसमें पानी, बिजली, मतदान कर्मियों के सुविधा एवं सुरक्षाकर्मियों के रहने की व्यवस्था आदि शामिल हो। खामियां मिलने पर संबंधित विभाग से पत्राचार कर खामियों को दुरुस्त कराएं। इसके अलावा रूट चार्ट, बूथ का कम्युनिकेशन प्लान का भी निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
सभी चुनाव आयोग के निर्देशों की दृढ्ता से पालना करें। मांगे गए जबाव को निर्धारित समय अवधि में संबंधित अधिकारियों को भेजना सुनिश्चित करें। बैठक में डीएसपी हेडक्वार्टर पवन कुमार, सुरक्षा शाखा इंचार्ज निरीक्षक सुरेश कुमार, रीडर एएसआई तेजपाल व सेना लिपिक एएसआई अरुण कुमार मौजूद रहे।