फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नंगे पैर रहते हुए 315 वें दिन सेक्टर कोसली के पूर्व प्रधान राकेश शास्त्री ने पहनी चप्पल

Thu, 02 May 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रण पूरा होने के बाद नंगे पैर रहते हुए 315 वें दिन अनशन तोड़ते आरडब्ल्यूए के पूर्व प्
विज्ञापन
कोसली। एमटीएस सेक्टर की बदहाल सड़कों के निर्माण के लिए आरडब्ल्यूए सेक्टर कोसली के पूर्व प्रधान राकेश शास्त्री ने 22 जून 2023 को नंगे पैर रहने का प्रण लिया था। आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी प्रधान राकेश शास्त्री की अगुवाई में हुड्डा के अधिकारियों से मिलती भी रही। वहीं लंबे संघर्ष के बाद बुधवार को कोसली सेक्टर में सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन

ठेकेदार परमजीत ने राकेश शास्त्री को चप्पल पहनाकर नंगे पैर रहने का प्रण तुड़वाया। राकेश शास्त्री ने एचएसवीपी के एक्सईएन भूपेंद्र सिंह का आभार प्रकट किया और कहा कि फिलहाल सेक्टर में 50% सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, जिस दिन शेष सडकें बनाई जाएंगी उस दिन सेक्टरवासियों को वास्तविक खुशी होगी। राकेश शास्त्री ने कहा कि धर्मपत्नी चंचल यादव ने इस लंबे संघर्ष में पूरा साथ दिया। पैरों में छाले होने पर सिकाई कर हौसला बंधाया।
सेक्टरवासियों, रिश्तेदारों और मित्रजनों ने अपना विश्वास जताकर उनके इस अहिंसा के मार्ग को आसान किया। राकेश शास्त्री के अनुसार सरकार को चाहिए कि सरकारी विभागों की लंबी फाइलों की चेन को सरल प्रक्रिया में तब्दील करें, ताकि नागरिकों को समय पर उनके अधिकार मिल सके। भूतपूर्व सूबेदार करतार सिंह और आरडब्लूए प्रधान वीरेंद्र झाड़ोदिया ने राकेश शास्त्री को माला पहनाई और सभी सेक्टरवासियों में लड्डू बांटे। इस अवसर पर आरडब्लूए उपप्रधान यादराम नंबरदार, प्रवीण जांगड़ा, भूतपूर्व सचिव जितेंद्र यादव, परमजीत झाड़ोदिया, ठेकेदार सुरेश, हवलदार हवा सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें