रेवाड़ी। भारत विकास परिषद शाखा की ओर से एक निजी स्कूल में अहिल्या बाई होल्कर की जयंती पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला प्रचारक प्रदीप ने कहा कि विद्यार्थियों को अहिल्या बाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अहिल्या बाई ने बड़े-बड़े मंदिरों का पुनरूत्थान कराया। मुख्य अतिथि समाजसेवी अनिल भार्गव ने कहा कि अहिल्या बाई होल्कर का व्यक्तित्व एवं कृतित्व समाज के लिए अनुकरणीय है।
इस मौके पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय पर्यावरण संयोजक मुकेश सैनी, रमेश सचदेवा, सचिव राम किशोर सैनी, कोषाध्यक्ष प्रेम मैंहदीरता, डॉक्टर आरबी यादव, डॉ. दीपक सैनी, मदनलाल सैनी मौजूद रहे।