फोटो: 02रेवाड़ी। शांति लोक सोसायटी स्थित केंद्र में बच्चों को मिठाई बांटकर खुशी मनाते हुए सं
रेवाड़ी। वंचित बाल शिक्षा अभियान की ओर से दीपावली के उपलक्ष्य में दो निशुल्क शिक्षा केंद्रों के बच्चों मिठाई दी गई। पहला कार्यक्रम शांति लोक सोसाइटी के सामने मजदूर बस्ती स्थित केंद्र में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता दिलीप खुराना ने की। उन्होंने बच्चों को स्टेशनरी और मिष्ठान वितरित किए। कोनसीवास रोड स्थित शिक्षा केंद्र में भी बच्चों को मिठाई बांटी गई। यहां हुडा विभाग के एसडीओ अशोक शर्मा अहरोद ने मिठाई बांटी। दोनों कार्यक्रमों का संयोजन अनिल आर्य पाल्हावास ने किया। इस मौके पर शिवम शर्मा अहरोद, राजकुमार यादव, नरेंद्र गुगनानी उपस्थित रहे।