रेवाड़ी। दिव्यांग छात्रों के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से पोस्ट मैट्रिक, प्री-मैट्रिक और टॉप क्लास एजुकेशन स्कॉलरशिप योजना चलाई जा रही है। इसके तहत दिव्यांग छात्रों को छात्रवृत्ति देने का प्रावधान है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रों को पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इसकी अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित कर गई है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र विद्यार्थी समय रहते संबंधित पोर्टल पर पंजीकरण कर लें।