रेवाड़ी। नेहरू पार्क में शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने मुआयना किया। सीएलजी समिति के चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील भार्गव ने बताया कि नेहरू पार्क की दुर्दशा को लेकर शिकायत पहले कोर्ट में दायर है।
इसमें नगर परिषद चेयरमैन, ईओ, सेक्रेटरी के खिलाफ नोटिस जारी कर कोर्ट ने जवाब मांगा है। इसी को लेकर नगर परिषद के ईओ संदीप मलिक से मुलाकात कर मौका मुआयना करने के लिए आग्रह किया तो उन्होंने स्वीकार किया। नेहरूपार्क की दुर्दशा का अवलोकन किया। मुख्य मांगें सबमर्सिबल लगवाने, पार्क की सफाई व्यवस्था, चहारदीवारी, पौधों की देखरेख के लिए माली की व्यवस्था करने, नेहरू पार्क के मेन गेट पर पत्थर टूटे पड़े उनको लगवाना आदि समस्याओं के बारे में विचार विमर्श हुआ।
ईओ संदीप मलिक ने कहा कि आचार संहिता लगने के कारण पूरे काम नहीं हो सकते हैं। अभी के लिए एक सफाई कर्मचारी को ड्यूटी पर लगा जाएगा। सप्ताह में एक दिन सफाई कर्मचारी पार्क को साफ कर जाएगा। जब आचार संहिता हट जाएगी जो समिति रजिस्टर्ड होगी। पार्क समिति ठेका लेना चाहेगी तोउनको मानदंड के मुताबिक ठेका दे दिया जाएगा। इस दौरान भूपेंद्र गुप्ता पार्षद, राजेंद्र सिंघल, रामचंद्र अग्घी, त्रिभुवन भटनागर, मीनू बत्रा,ज्योति स्वामी, कुणाल राठी, बृजभूषण सुगंध एडवोकेट, सीएसआई सुधीर कुमार आदि उपस्थित थे।