राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में आयोजित प्रतियोगिता। स्रोत : कॉलेज
धारूहेड़ा। राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में रेडक्रॉस क्लब की ओर से रक्तदान के महत्व पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। स्पर्धा में स्वाति प्रथम रहीं। प्रियांशी ने दूसरा और खुशबू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की गई।
प्रतियोगिता रेडक्रॉस क्लब की इंचार्ज ज्योति गुप्ता के नेतृत्व में हुई। प्राचार्य दयावती ने विद्यार्थियों को रक्तदान का महत्व बताया। कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक कार्य है। समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से रक्तदान को लेकर जागरूकता, मानव सेवा और जीवन बचाने का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में दीपक, डॉ. भरतभूषण, डॉ. प्रदीप कुमार और डॉ. हरिप्रकाश शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस क्लब की इंचार्ज ज्योति गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।