फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद ने विश्व को एकता का पाठ पढ़ाया था : प्राजंली

Fri, 13 Sep 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 13 रेवाड़ी। आईजीयू में आयोजित संगोष्ठी में विश्व बंधुत्व दिवस के बारें में जानकारी देती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय और विवेकानंद केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विश्व बंधुत्व दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह दिन स्वामी विवेकानंद की ओर से 1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में दिए गए ऐतिहासिक भाषण को स्मरण करते हुए मनाया जाता है। मुख्य वक्ता प्राजंली ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व को एकता पाठ पढ़ाया था ।
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता विवेकानंद केंद्र की प्रांत संगठक प्राजंली, मुख्य अतिथि उद्योगपति रवि गुप्ता और विवेकानंद केंद्र के संचालक दशरथ चौहान उपस्थित रहे। कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विवेकानंद केंद्र के सदस्य महेश शर्मा ने ओम उच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता प्राजंली ने सभी विद्यार्थियों को विश्व बंधुत्व दिवस की बधाई दी और स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म महासभा के भाषण के अंश को सुनाया। कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व को एकता, सहिष्णुता और भाईचारे का पाठ पढ़ाया था। उनका यह ऐतिहासिक संबोधन हमें यह सिखाता है कि धर्म का वास्तविक उद्देश्य मानवता की सेवा और एकता में निहित है। विश्वविद्यालय की विवेकानंद पीठ ने स्वामी विवेकानंद की शिक्षा को समाज के हर हिस्से तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि रवि गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक प्रणालियों, परंपराओं को अपनाने के लिए आह्वान किया।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने कहा कि हम आशा करते हैं कि स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं और शिकागो महासभा में उनके योगदान से प्रेरित यह विश्व बंधुत्व दिवस समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा और हमें मानवता की सेवा के प्रति प्रेरित करेगा। इस अवसर पर डॉ. रविंदर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. ममता अग्रवाल, डॉ. मीरा बांबा, डॉ. महावीर बड़क, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. जे.एल. द्विवेदी, डॉ. ललित कुमार सहित शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें