फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतत विकास का लक्ष्य समृद्ध भविष्य का रोडमैप है : कुलपति

विज्ञापन
जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी व स्टाफ। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि सतत विकास लक्ष्य केवल वैश्विक दस्तावेज नहीं, बल्कि सुरक्षित और समृद्ध भविष्य का रोडमैप हैं। इन लक्ष्यों को स्थानीय स्तर पर लागू किए बिना इन्हें हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित होती है और वे सामाजिक बदलाव के वाहक बनते हैं। वह इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग की ओर से सतत विकास लक्ष्य दिवस पर मीरपुर गांव में जागरूकता रैली में कार्यक्रम के दौरान संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत की संकल्पना सतत विकास की आधारशिला है। कार्यक्रम के शुभारंभ पर समाज कार्य विभागाध्यक्ष प्रो. सतीश ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विद्यार्थियों ने हाथों में स्लोगन पट्टिकाएं लेकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिए। रैली के बाद आशा, मंजू बाला, नेहा, मनीषा, शुभम, मनोज और संगीता दयाल ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छ जल, व्यक्तिगत स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। अभियान में सतत विकास लक्ष्य-3, 6, 13 और 16 को स्थानीय जरूरतों से जोड़कर जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें