फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सुपर-100 लेवल-2 प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी, जिले के 110 मेधावी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा शिक्षा विभाग ने सुपर-100 कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए लेवल-2 प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस परीक्षा में जिले के 110 मेधावी विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। यह परीक्षा 19 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच कुरुक्षेत्र स्थित सुपर-100 कैंपस में तीन अलग-अलग बैचों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इसमें रेवाड़ी को पहले बैच में शामिल किया गया है। इसके तहत जिले के चयनित 110 विद्यार्थी 19 से 21 अप्रैल तक कुरुक्षेत्र में रहकर परीक्षा देंगे। परीक्षा में केवल वही विद्यार्थी शामिल होंगे जिन्होंने लेवल-1 उत्तीर्ण कर लेवल-2 में स्थान प्राप्त किया है।
शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान तीन दिनों तक कैंपस में ही रुकना होगा। विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य है जबकि पंजीकरण प्रक्रिया दोपहर 12 बजे तक चलेगी। विभाग की ओर से विद्यार्थियों के रहने, खाने और अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

अभिभावकों को कैंपस में ठहरने की अनुमति नहीं
अभिभावकों के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि वे केवल बच्चों को छोड़ने और लेने के लिए ही कैंपस आ सकते हैं। उन्हें परिसर में ठहरने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, डिजिटल घड़ी, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन या अनुशासनहीनता पाए जाने पर संबंधित छात्र को तुरंत कार्यक्रम से निष्कासित कर दिया जाएगा।
_____
वर्जन
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सुपर-100 लेवल-2 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिले के 110 विद्यार्थी दूसरे बैच में शामिल होंगे। विद्यार्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए हैं ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

- रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें