धारूहेड़ा थाना पुलिस ने करीब एक करोड़ रुपये की कीमत की सुपारी से भरा ट्रक चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव बिशंभरा निवासी राशिद तथा मथुरा जिले के हतियाका निवासी शाकिर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दिल्ली के गांधी ट्रांसपोर्ट नगर निवासी अमरजीत ने अपनी ट्रांसपोर्ट कंपनी बनाई है। जिसके ट्रक को चालक बिशंभरा निवासी सलीम 17 जुलाई को चित्रदुर्गा (कर्नाटक) से सुपारी भरकर चला था, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ के आंकी गई थी। 22 जुलाई को ड्राइवर ने आसाम आयल पेट्रोल पंप रेवाड़ी पर पहुंचकर फोन किया कि उसका लड़का बीमार है। ड्राइवर ट्रक में चालीस लीटर डीजल डलवाकर गाड़ी को वहीं खड़ी करके अपने घर चला गया। 24 जुलाई को जब ड्राईवर ने वापस आकर देखा तो ट्रक वहां मौजूद नहीं था। पुलिस ने अमरजीत की शिकायत पर कार्यवाई करते हुए चोरी का मामला दर्ज करके ट्रक व आरोपियों की तलाश
शुरू की। पुलिस ने चोरी 31 जुलाई को अजमेर के समीप से चोरी ट्रक को खाली बरामद कर लिया था। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।