फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक और बुजुर्ग की मौत, 69 पॉजिटिव भी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के कारण शहर में एक ओर बुजुर्ग की मौत हुई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या शनिवार को 13 हो गई। इसके साथ ही 69 नए पॉजिटिव भी मिले है। साथ ही 50 संक्रमित लोग ठीक हुए है। चिंता की बात यह है कि मौत का आंकड़ा बढ़ने लगा है। खासकर बुजुर्गों में इसका खतरा बढ़ा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर के कायस्थवाड़ा निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग 31 जुलाई को पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। 6 अगस्त की रात उनकी कोरोना से मौत हुई है। मौत की पुष्टि करने में ही स्वास्थ्य विभाग को 24 घंटे का समय लग गया। शनिवार की देर शाम स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्ग की मौत की पुष्टि की है।2111 हुई संक्रमितों की संख्यास्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 26169 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 2111 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 1679 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 13 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 419 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 23568 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 490 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाभर में 42 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 419 एक्टिव केस हैं, इनमें 14 विभिन्न अस्पतालों में व 59 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 346 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
शहर में ही लगातार मिल रहे पॉजिटिव
मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को जिले से संबंधित 69 नए कोविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 32 रेवाड़ी शहर, 18 धारूहेड़ा, पांच काकोड़िया, दो-दो कापड़ीवास, कोसली व बावल तथा एक-एक बिठवाना, बलवाड़ी, टूमना, कोनसीवास, नाहड़, बरेली खुर्द, लिसान व गोपालपुर गाजी से संबंधित हैं। शनिवार को जिले से संबंधित 50 कोविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 25 रेवाड़ी शहर, 9 धारूहेड़ा, 5 कोसली, 4-4 गुजर घटाल व बावल, दो गुड़ियानी तथा एक भड़गी से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें