फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गलन भरी ठंड के चलते धूप रही बेअसर

Mon, 30 Dec 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मौसम में बदलाव जारी है। तीन दिन तक कोहरे के बाद सोमवार को अच्छी धूप निकली लेकिन सर्द हवा के चलते लोग गलन भरी ठंड में ठिठुरे नजर आए। सुबह धुंध छाई हुई थी। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकली, जो पूरे दिन रही।
अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का उछाल और न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अब हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी बर्फीली होने से सम्पूर्ण इलाके में अगले कुछ दिन कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार रहेंगे। अगले एक-दो दिन में सुबह के समय कोहरे से राहत। मिल सकती है। लेकिन सम्पूर्ण इलाके में तापमान में एक बार फिर से और गिरावट देखने को मिलेगी और हाड़ कंपा देने वाली ठंड के ट्रिपल अटैक कोहरा, कोल्ड डे, कोल्ड वेव की संभावना है। बादलों की आवाजाही और दिन के तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिलेगी। मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां को दर्ज की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर 2023 में 2.3 एमएम इस बार 37.4 एमएम बारिश

वर्ष 2024 में जनवरी, मई, अक्तूबर व नवंबर माह सूखा ही बीता है। इस वर्ष में फरवरी में 9.53 एमएम, मार्च में 3 एमएम, अप्रैल में 1.9 एमएम, जून में 40.31 एमएम, जुलाई में 98.39 एमएम, अगस्त में 168.32 एमएम, सितंबर में 157.26 एमएम और दिसंबर में 37.4 एमएम बारिश हुई है। इस वर्ष में मई का माह सूखा बीता है, जबकि पिछले 19 सालों के दौरान मई माह में अच्छी बरसात दर्ज की गई। दूसरी तरफ वर्ष 2023 में मात्र फरवरी का महीना ही बिना बारिश के निकला था, जबकि अन्य माह में बरसात हुई थी। जनवरी में 16.4 एमएम, मार्च में 50.36 एमएम, अप्रैल में 13.93 एमएम, मई में 64.44 एमएम, जून में 116.40 एमएम, जुलाई में 281.12 एमएम, अगस्त में 63.87 एमएम, सितंबर में 72.68 एमएम, अक्तूबर में 5.5 एमएम, नवंबर में 13.61 एमएम और दिसंबर में मात्र 2.3 एमएम बरसात हुई हुई थी।


पिछले दिनों का तापमान

दिन, अधिकतम, न्यूनतम (तापमान)
30 दिसंबर 15.2::9.5
29 दिसंबर 14.0::11.0
28 दिसंबर 15.5:12.5
27 दिसंबर 14.5::13.5
26 दिसंबर 21.0::5.5
25 दिसंबर 19.0::7.5
24 दिसंबर 18.5::8.0
23 दिसंबर 17.5::9.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें