फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धूप खिली, लेकिन ठंडक बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को धूप तो निकली मगर पूरा दिन ठंडक भर रहा क्योंकि तापमान में पहले की तुलना में काफी कमी देखने को मिली है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि दिसंबर महीने में एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिसंबर के तीसरे सप्ताह में भी कड़ाके की ठंड नदारद है। हालांकि पूरे इलाके में लगातार पश्चिमी उत्तरी बर्फीली शुष्क हवाओं से रात के तापमान में गिरावट साथ ही साथ नमी व आर्द्रता लुप्त हो रही है। दिन के समय सुबह से शाम तक चमकदार धूप खिली रहने से और पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं हो रही है।

मौसम में दिखेगा बदलाव

मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि एक और नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 22-23 दिसम्बर के दौरान फिर से मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आंशिक बादलवाही होगी। साथ ही सीमित स्थानों पर छिटपुट बूंदा-बांदी की संभावना है। नमी की मात्रा बढ़ने से इलाके में कोहरा भी छाएगा। हवाओं की दिशा में बदलाव से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और तीन चार दिनों के लिए ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज करेगी। उसके बाद एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 27 दिसंबर को सक्रिय होने से फिर से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें