कोसली। कृष्णा नगर 232 केवी पावर स्टेशन में आज मरम्मत का कार्य होना है। इसलिए सब डिवीजन नाहड़ के अंतर्गत आने वाले 22 गांवो की सप्लाई बाधित रहेगी। जानकारी देते हुए कनिष्ठ अभियन्ता महेन्द्र सिंह ने बताया कि बिजली बाधित का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। इसके अलावा 33केवी झाडोदा एवं नेहरूगढ़ पावर हाउस भी बंद रहेंगे। इसके अंतर्गत आने वाले गांव झाडोदा, खेड़ी, भगवानपुर, रामपुर, नांगल, निशान, दाखोरा, नेहरूगढ़, लुखी, गुजरवास, सुरेहली, कारोली, बव्वा, बिसोवा, भाला, नयागांव, मुमताजपुर, भड़ंगी, खुर्शीद नगर, झोलरी गांवों की सप्लाई बंद रहेगी।