फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: म्यूजिकल चेयर सुनीता व डिस्कस थ्रो में सुमित्रा प्रथम

Thu, 19 Nov 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगातीं महिलाएं। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से खंडस्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता के तहत वीरवार को रेवाड़ी खंड ग्रामीण की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीपीओ कमलेश ने किया। प्रतियोगिता में 30 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग की म्यूजिकल चेयर स्पर्धा में ढालियावास निवासी सुनीता ने प्रथम, सीमा यादव ने द्वितीय और बालियर खुर्द निवासी सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो में हरिनगर निवासी सुमित्रा प्रथम, झांझनवास निवासी राजबाला द्वितीय तथा ढालियावास निवासी प्रीति तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में झांझनवास निवासी प्रीति यादव ने प्रथम, मांढ़ेया निवासी स्नेहलता ने द्वितीय और बुढाना निवासी मनोज बाला ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं, 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग की 300 मीटर दौड़ में ढालियावास निवासी दीपांशी प्रथम, ततारपुर खालसा निवासी प्रीति द्वितीय और भाड़ावास निवासी कंचन तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में खरखड़ा निवासी अलिसा ने प्रथम, डाकिया निवासी निशा ने द्वितीय और माजरा गुरदास निवासी ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

साइकिल दौड़ में बालियर खुर्द निवासी पूनम प्रथम, इसी गांव की खुशी द्वितीय और गढ़ी अलावलपुर निवासी प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें