रेवाड़ी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा की अगुवाई में अंबाला से शुरू हुई कांग्रेस की संदेश यात्रा-2 में बावल से कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश महासचिव सुनीता रंगा कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुईं।
सुनीता रंगा ने बताया कि अंबाला के अग्रसेन चौक से शुरू हुई यात्रा के जरिये कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं, कारोबारियों व आम जनता को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी का संदेश दिया। इस दौरान कु. सैलजा ने कहा कि बीते लोकसभा चुनावों में जनता ने भाजपा को औकात दिखा दी। 400 पार का नारा देने वाली भाजपा 240 सीटों पर सिमट गई। अब उसे बैसाखियों के सहारे सरकार चलानी पड़ रही है। यह सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है।