फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाषण प्रतियोगिता में सुनील प्रथम

Tue, 14 Jan 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 21रेवाड़ी। भाषण प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी। स्रोत: ग्रामीण - फोटो : साईं शोभायात्रा में नृत्य करती महिलाएं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नेहरू युवा केंद्र की ओर से गांव जैतड़ावास में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमं सुनील ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सांग सम्राट मास्टर नेकीराम क्लब की अध्यक्ष सुजाता, सचिव अंजू और खजांची प्रीति के संयोजन में हुई भाषण प्रतियोगिता में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शास्त्री की उपाधि से अलंकृत तानिया मुख्य अतिथि रहीं। अध्यक्षता गांव की सरपंच हेमलता ने की। मुख्य अतिथि तानिया में सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। सरपंच हेमलता ने कहा कि सांग सम्राट मास्टर नेकी राम क्लब समय-समय पर इस तरह के आयोजन सराहनीय है। इससे न केवल ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा बल्कि उनके अंदर एक आत्मविश्वास की भावना का संचार भी होगा। प्रतियोगिता में सुनील ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय वहीं हर्षिता और नैना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को क्लब की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। कुमारी मधु और दीपाबाई ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान क्लब सदस्य आरती, मीनाक्षी, संगीता, मेघा, कीर्ति, काजल, मोनिका, दिव्या, उपासना, भूमिका, स्वाति, पूनम, शीतल, सोनम, नरेश,सावित्री, भतेरी, मूर्ति देवी, कुलदीप, अतुल आदि अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें