रेवाड़ी के बीकानेर स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को सांप्रदायिक सद्भाव अभियान सप्ताह के अंतर्गत झंडा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य विजय सिंह ने की।कार्यक्रम प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव प्रतिष्ठान का उद्देश्य सांप्रदायिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है। देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न जाति, धर्म, संप्रदाय के लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान कर उनके प्रति सद्भाव कायम रखना है जो निराश्रित बच्चों के उत्थान के लिए सहायता प्रदान करता है। इस अवसर पर अध्यापिका मंजुलता के नेतृत्व में पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। छात्रा सुकन्या ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय, डिंपी व यशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्साहवर्धन किया।