रेवाड़ी। बाल भवन में बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया था। महोत्सव में विजेता बच्चों को आज शनिवार को सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ कंप्यूटर कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लगभग 150 बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि परिषद की ओर से 11 से 25 अक्तूबर तक आयोजित बाल महोत्सव की सभी गतिविधियों में सांत्वना पुरस्कार बच्चों को अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल 25 नवंबर को सुबह 9 बजे बाल भवन प्रांगण में सम्मानित करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बच्चों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए जाएंगे।