रेवाड़ी। बावल ब्लॉक समिति सदस्य सुमन पिंकी देवी का आकस्मिक निधन हो गया। सुमन देवी के ससुर ओमपाल ने बताया कि वे उच्च शिक्षित होने के साथ-साथ एक सक्रिय समाजसेवी भी थीं। वे सभी को समान दृष्टि से देखती थीं और समाज में सदैव सहयोगी भूमिका निभाती थीं। अपने पीछे वे तीन बेटियां और समाजसेवी पति भूपेंद्र को छोड़कर गई हैं। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, गणमान्य व्यक्ति और समाजसेवी शामिल हुए। संवाद