फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मटकी फोड़ स्पर्धा में सुभाष हाउस प्रथम

Fri, 04 Sep 2026 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रस्तुति देतेविवेकानंद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी। स्त्रोत: स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। विवेकानंद पब्लिक स्कूल लाखनौर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वंदना के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण लीला की प्रस्तुति दी जो सराहनीय रही। कक्षा नौवीं की छात्रा मानवी ने भजन प्रस्तुत किया। विद्यालय की डीपी नीलम के नेतृत्व में दही हांडी प्रतियोगिता हुई। इसमें सुभाष हाउस ने मटकी फोड़कर प्रथम और दयानंद हाउस ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में रासलीला प्रस्तुत की। मटकी और बांसुरी सजावट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों को कार्ड व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन ने भी शिक्षकों को उपहार दिए। विद्यालय निदेशक एडवोकेट सुधीर यादव ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रधानाचार्या ज्योति यादव और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें