फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राधा-कृष्ण के वेश में दीं प्रस्तुतियां

Fri, 04 Sep 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
श्री कृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल हांसाका में बाल गोपाल बने नौनिहाल। स्त्रोत: स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। श्री कृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल हांसाका में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। बच्चों और बालिकाओं ने राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की सुंदर वेशभूषा और भावपूर्ण अभिनय ने अभिभावकों व शिक्षकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने भक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। मैया यशोदा, जन्म आया सांवरे नगरी में, बरसाने की छोरी, कान्हा सो जा रे आदि भजनों पर प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोग तालियां बजाने के साथ झूमते नजर आए। विद्यालय संचालक सुरेश कुमार यादव ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बाल कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें