फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पत्र लिखकर अध्यापकों के प्रति सम्मान प्रकट करेंगे विद्यार्थी

Tue, 03 Sep 2024 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। निपुण मिशन कार्यक्रम के तहत लेखन कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नित नए कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर तक कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थी पत्र लिखकर अपने अध्यापक के प्रति सम्मान प्रकट करेंगे। इससे उन्हें पत्र लेखन से लेकर पत्र पोस्ट करने की प्रक्रिया सीखने का अवसर मिलेगा।
जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर ने बताया कि प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों में लेखन कौशल विकसित करने के लिए विभाग का यह रचनात्मक कदम है। पत्र लेखन कार्य सफलतापूर्वक करने के लिए अध्यापक पत्र लिखना सिखाने से लेकर पत्र पोस्ट करवाने तक की गतिविधियों को बताएंगे। विद्यार्थी अध्यापकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर तक विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। इसके तहत सभी विद्यालयों की ओर से नियमित पत्र लेखन गतिविधियां आयोजित होंगी। शिक्षा विभाग की ओर से इसकी मॉनिटरिंग के लिए अधिकारी भी बनाए गए हैं जो विद्यालयों में पहुंच कर निरीक्षण करेंगे। आदेशों का पालन नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


विद्यार्थी पत्र लेखन गतिविधि में भाग लेंगे। अध्यापक विद्यार्थियों को चर्चा में शामिल करके विस्तार से शिक्षक की भूमिका के बारे में बताएंगे। इसके बाद पोस्टकार्ड या अंतर्देशीय पत्र और लिफाफे में कागज के नमूना प्रदान करेंगे। तीन सितंबर को अध्यापक के साथ डाकघर का भ्रमण करके पिन कोड, लिफाफे और पत्र बॉक्स आदि के बारे में जानेंगे। उसके बाद दोपहर के समय विद्यार्थी अपने शिक्षक की मदद से ड्राफ्ट की रीडिंग करेंगे। चार सितंबर को दोपहर बाद विद्यार्थी अपने शिक्षक की मदद से ड्राफ्ट सुधारने के बाद अंतिम संस्करण साफ-सुथरे ढंग से पोस्टकार्ड पर लिखेंगे। पांच सितंबर शिक्षक दिवस पर विद्यार्थी पत्र लेखन गतिविधि में भाग लेने के बाद अनुभव पर चिंतन करते हुए निबंध लिखेंगे। जिसके बाद विद्यार्थियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।
-
वर्जन:
शिक्षक दिवस के अवसर को खास बनाने के लिए कक्षा तीसरी से पांचवीं के विद्यार्थी अध्यापक को पत्र लिखकर उनका आभार प्रकट करेंगे। इसके लिए बच्चों के बीच स्कूल में एक प्रतियोगिता भी रखी गई है।-दुष्यंत सिंह, प्रधानाचार्य, पीएम श्री विद्यालय बिठवाना।
विज्ञापन


विद्यार्थी अध्यापकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर तक विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से इसकी मॉनिटरिंग के लिए अधिकारी भी बनाए गए हैं जो विद्यालयों में पहुंच कर निरीक्षण करेंगे।-चरण सिंह, जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें