संवाद न्यूज एजेंसी
डहीना। डहीना चौकी पुलिस ने गांव गोठड़ा टप्पा निवासी बुजुर्ग से मारपीट करके नकदी व चेन लूटने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ के गांव मालडा निवासी संदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि गांव गोठड़ा टप्पा निवासी सुनील कुमार चौहान ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह फरीदाबाद में किसी निजी कम्पनी में काम करता है। 24 अगस्त की रात्रि को वह डहीना बस स्टैंड से अपने गांव पैदल पैदल जा रहा था। जब उसने डहीना गांव के खेतों वाला रोड पार किया तो इसी दौरान एक बाइक पर तीन व्यक्ति आए। तीनों व्यक्ति उसके साथ मारपीट करके उसका बैग जिसमें उसके 5 हजार रुपये थे तथा सोने की चैन को लुट कर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना खोल में लुट का मामला दर्ज करके मामले में एक आरोपी गांव डहीना निवासी दीपक उर्फ छोटिया को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है।