फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बिना पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे विद्यार्थी

Sun, 23 Feb 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। शिक्षा विभाग ने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कड़े प्रबंध किए हैं। इस बार विद्यार्थी अपने विद्यालय का परिचय पत्र लटकाकर परीक्षा देने जाएंगे। बिना पहचान पत्र के उन्हें केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विभाग की ओर से सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को पहचान पत्र दिए गए हैं। इस बार विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में विद्यालय का आईडी कार्ड गले में डाल कर आना होगा। बिना आईडी कार्ड के विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। इस दौरान जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। पहले केवल निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों के पास आईडी कार्ड होते थे। वहीं, अब शिक्षा विभाग की ओर से सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी आईडी कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आईडी कार्ड की अनिवार्यता से विभाग का नकल की संभावनाओं पर रोक लगाने का प्रयास है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ परीक्षा को लेकर विभाग ने काम शुरू कर दिया है। अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि परीक्षा से पूर्व सभी प्रबंध दुरुस्त कर लिए जाएं। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, बीआरसी, क्लस्टर हेड व प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं। बोर्ड की परीक्षा में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले पहली से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों को पहचान पत्र दिया है। बोर्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को यह आईडी कार्ड पहनना जरूरी होगा। ऐसे में जो विद्यार्थी कार्ड से वंचित रह गए थे या खराब अथवा गुम हो गया था, उन विद्यार्थियों को दूसरा कार्ड जारी किया गया है, ताकि परीक्षा के दौरान उन विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों के पास पहले से ही आईडी कार्ड हैं।




57 केंद्रों पर 14 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा

जिले में 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में 10वीं में 4 हजार और 12वीं में लगभग 10 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। बोर्ड की ओर से प्रवेशपत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 29 मार्च तक होगी। परीक्षा का समय 12:30 बजे से 3:30 तक रहेगा।
विज्ञापन


-

वर्जन

नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। इस बार विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आईडी कार्ड लेकर पहुंचना होगा। बिना आईडी कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सरकारी विद्यालयों के सभी विद्यार्थियों को कार्ड दिए जा चुके हैं। निजी विद्यालयों में यह व्यवस्था पहले से ही है।-कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें