रेवाड़ी। प्रदेश सरकार की तरफ से हरियाणा में त्रिभाषा सूत्र लागू करने पर संस्कृत अध्यापकों में हर्ष का माहौल है। विश्व हिंदू परिषद के संस्कृत आयाम के हरियाणा प्रांत प्रमुख डॉ. अश्विनी शर्मा ने सरकार के इस निर्णय के लिए प्रदेश सरकार का अभिनंदन किया है और समस्त संस्कृत अध्यापकों की तरफ से प्रदेश सरकार का आभार भी प्रकट किया है। विश्व हिंदू परिषद हरियाणा के संस्कृत आयाम के प्रांत प्रमुख डॉ. अश्विनी शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत हरियाणा में प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए त्रिभाषा सूत्र को लागू करने का निर्णय किया है इसके अनेक सकारात्मक दूरगामी परिणाम होंगे। संस्कृत के अध्ययन और अध्यापन से युवाओं में फैल रही विकृति भी दूर होगी। संवाद