फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को कराई जाएगी गणित ओलंपियाड की तैयारी

Sat, 22 Mar 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को गणित ओलंपियाड की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए गुरुग्राम में चले तीन दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। वहां से प्रशिक्षण लेकर आए जिले के चार शिक्षक अगले सप्ताह डायट में अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।
इसके बाद प्रत्येक राजकीय विद्यालय में प्रशिक्षित शिक्षक विद्यार्थियों को गणित ओलंपियाड की तैयारी कराएंगे। गुरुग्राम में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर से 88 गणित शिक्षकों ने भाग लिया। अब ये शिक्षक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में दूसरे अध्यापकों को ओलंपियाड की तैयारी कराने का प्रशिक्षण देंगे। गणित ओलंपियाड में भाग लेने के लिए विशेष तैयारी की जरूरत होती है। इस शिविर में विशेषज्ञ शिक्षक बताएंगे कि ओलंपियाड में कैसे हिस्सा लिया जाए और विद्यार्थियों को कैसे तैयार किया जाए।
विज्ञापन

ओलंपियाड में छात्रों को गणितीय समस्याओं, पहेलियों और चुनौतीपूर्ण सवालों का सामना करना होता है। प्रशिक्षण में इन्हें हल करने के तरीके सिखाए जाएंगे। शिक्षकों को यह भी बताया जाएगा कि वे छात्रों को मानसिक रूप से कैसे तैयार करें, ताकि वे प्रतियोगिता के दबाव से न घबराएं। प्रशिक्षकों को गणितीय सोच विकसित करने और हल करने के बेहतर तरीके भी सिखाए जाएंगे। इससे छात्र न केवल ओलंपियाड बल्कि सामान्य पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

सवाल हल करने की तकनीक सिखाएंगे
प्रशिक्षण प्राप्त 4 शिक्षक डायट में अन्य गणित शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। यह प्रक्रिया राज्यभर के सरकारी स्कूलों में लागू होगी। इससे अधिक से अधिक शिक्षक ओलंपियाड के लिए छात्रों को तैयार करने में सक्षम होंगे। प्रशिक्षित शिक्षक बताएंगे कि छात्रों को कैसे तैयार किया जाए और कौन-सी रणनीति अपनाई जाएं। इसके बाद शिक्षक छात्रों को ओलंपियाड की तैयारी में मार्गदर्शन देंगे। वे गणितीय कौशल और समस्या समाधान की तकनीक सिखाएंगे। इससे छात्र परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे और गणित में रुचि बढ़ेगी।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी
शिक्षकों के मुताबिक गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता का महत्व लगातार बढ़ रहा है। यह छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है और जटिल समस्याओं को हल करने की क्षमता देता है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए बेहतर तैयारी होती है। विभाग का उद्देश्य है कि विद्यार्थी गणित ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। यह प्रशिक्षण शिविर शिक्षकों को नए कौशल देगा और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। इससे वे भविष्य में अच्छे परिणाम हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

वर्जन
शिक्षक अब छात्रों को ओलंपियाड के लिए तैयार कर सकेंगे। इससे गणित शिक्षा का स्तर सुधरेगा। यह पहल छात्रों को प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने और गणित में रुचि बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।- डॉ. अशोक नामवाल, डीएमएस रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें