फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियोें को स्वच्छता के प्रति किया जाएगा जागरूक

Fri, 26 Jul 2024 03:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 12रेवाड़ी। एसडीएम विकास यादव स्वच्छता अभियान के तहत अधिकारियों की बैठक लेते हुए। स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। लघु सचिवालय में वीरवार को हुई बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे स्वच्छता अभियान पर चर्चा की गई। इस दौरान एसडीएम रेवाड़ी विकास यादव ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जो 15 अगस्त चलेगा।


एसडीएम ने कहा कि सरपंच ग्राम पंचायतों में जनस्वास्थ्य विभाग की पाइप लाइन के बारे में जानकारी दें ताकि उन्हें ठीक करवाया जा सके। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में वाटर वर्क्स की साफ-सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए। विद्यालय संचालकों से कहा कि प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को हाथ धोने के बारे में बताएं। विद्यालयों में शौचालयों सहित विद्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों में हैंड वॉश शॉप वितरित करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पीएचसी व सीएचसी में भी सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें