फोटो : 08रेवाड़ी। सरकारी स्कूल बनीपुर में कल्चरल फेस्ट के दौरान विद्यार्थी प्रदर्शन करते हु
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीपुर में वीरवार को कल्चरल फेस्ट के तहत प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके मुख्य अतिथि जंग बहादुर और विशिष्ट अतिथि स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान नितिन व सतबीर सिंह ढिल्लो रहे। प्राचार्य डॉ. शालिनी पुरोहित ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 8 और 9 से 12 कक्षा के बच्चे के अलग-अलग ग्रुप बनाए गए। इस दौरान डांस, सोलो डांस, व रागिनी प्रतियोगिता हुई। कल्चरल फेस्ट की ये प्रतियोगिता राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की चौथी वर्षगांठ मनाने के उद्देश्य से शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित की गई। मंच संचालन डॉ. बबीता वर्मा के द्वारा किया गया। सुषमा यादव व पूनम के दिशा निर्देश में विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता की तैयारी की। विद्यालय के सभी स्टॉफ सदस्यों और एसएमसी के सदस्यों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।