फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले की बाट जोह रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। संस्थानों में दाखिले के लिए शनिवार से सत्र 2022-23 में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी 16 अगस्त तक विभागीय वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.एडमिशन्स.आईटीआईहरियाणा.जीओवी.इन पर आवेदन कर सकेंगे। दाखिले से संबंधित दिशा-निर्देशों के लिए विवरण पत्रिका, संस्थानों की सूची एवं दाखिले के लिए मौजूद संस्थानवार सीटों की संख्या 30 जुलाई से वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा विभिन्न चरणों के लिए सीट अलाटमेंट होने का कार्यक्रम भी 30 जुलाई से वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

-----------
25 दिन की देरी से आरंभ हुई प्रक्रिया
इस साल करीब 25 दिन की देरी से दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो रही है। हालांकि पिछले साल दाखिला प्रक्रिया आरंभ होने के समय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से दसवीं व बारहवीं का परिणाम जारी नहीं किया गया था, केवल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से ही दसवीं व बारहवीं का परिणाम जारी किया गया था। इस साल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड व केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दोनों की तरफ से दसवीं व बारहवीं का परिणाम जारी किया जा चुका है। ऐसे में दाखिला प्रक्रिया जल्द ही पूर्ण होने की उम्मीद की जा रही है।
------------
जिले में 10 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हो रहे संचालित
जिला में 10 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चल रहे हैं, जिसमें पटौदी रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फुटवियर एवं लेदर गुड्स मेकर रेवाड़ी, महिला आईटीआई रेवाड़ी, कुंड-मनेठी, कोसली, खरखड़ा, बेरली कलां, सहारनवास, टांकड़ी व सैनिक परिवार आईटीआई शामिल हैं। इन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों की करीब तीन हजार सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा जिले में 12 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चल रहे हैं, जिनमें भी तीन हजार के करीब ही सीटें मौजूद हैं।
विज्ञापन

------------
ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- परिवार पहचान पत्र (पीपीपी)।
- शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज।
- आधार कार्ड।
- निजी मोबाइल नंबर व ईमेल आइडी।
- आवास प्रमाणपत्र।
- आरक्षण, जाति प्रमाण पत्र, पिता विहिन या अनाथ प्रमाण पत्र, एक्स सर्विसमैन आदि।
- परिवार की आमदनी का प्रमाणपत्र।
- आनलाइन पेमेंट की अदायगी के लिए पेटीएम, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि।
- संस्थानों की सूची जहां आप दाखिला लेना चाहते हैं।
- व्यवसायों (ट्रेडों) की सूची (प्राथमिकता के आधार पर घटते क्रम में) ।
- सीजीपीए के आधार पर अपने अंकों की गणना।
- आवेदक बैंक पासबुक।
----------
अधिकारी का वर्जन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए सत्र में दाखिले के लिए शनिवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

- सुनील यादव-जिला नोडल अधिकारी, आईटीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें