फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौंवी से 12वीं कक्षा में दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थी आज करा सकेंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से राजकीय स्कूलों में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए 15 अगस्त तक एक और मौका दिया गया था। जिसकी अंतिम तारीख आज है। ऐसा इसलिए क्योंकि 14 व 15 अगस्त को स्कूलों में अवकाश है, ऐसे में नौवीं से 12वीं कक्षा में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी आज ही स्कूल में पहुंचकर दाखिला करा लें।
विज्ञापन

बता दें कि दाखिलों को लेकर विद्यालयों में विद्यार्थी कम पहुंच रहे थे, जिसके पश्चात निदेशालय द्वारा दाखिलों की तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया था। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से दाखिलों को लेकर नए दिशानिर्देश जारी कर दिए थे। ऐसा माना जा रहा है कि पिछले साल के मुकाबले दाखिले कम होने तथा सीबीएसई की तरफ से देरी से परीक्षा परिणाम जारी करने के चलते निदेशालय की ओर से दाखिले की तारीख बढ़ाई गई है, ताकि सरकारी स्कूलों में दाखिलों की संख्या बढ़ाई जा सके। जुलाई माह की शुरुआत में उच्च अधिकारियों की ओर से सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को दाखिले की स्थिति से अवगत कराते हुए उन्हें बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। इसके पश्चात अभियान चलाकर दाखिले बढ़ाए भी गए थे लेकिन संख्या पिछले साल के बराबर नहीं पहुंच पाई।
मॉडल संस्कृति स्कूल करेंगे सीबीएसई के निर्देशों का पालन
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिलों को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशों का पालन किया जाएगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन स्कूलों की संबद्धता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के साथ है। ऐसे में इन विद्यालयों पर विभाग के निर्देश लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन

विभाग की ओर से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से दाखिले हो रहे हैं। अवकाश के दिनों में भी विद्यार्थी ऑनलाइन दाखिला करा सकते हैं। निदेशालय की ओर से तारीख को आगे बढ़ाने की कोई सूचना जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

- नसीब सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें