रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 15 अगस्त के बाद कोरोना काल में बंद हुई करीब एक दर्जन ट्रेनों का संचालन दोबारा से शुरू किया जा रहा है। इन ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों का काफी लाभ होगा। इन ट्रेनों में दिल्ली - हिसार - दिल्ली, भिवानी - रोहतक - भिवानी, भिवानी - रोहतक, दिल्ली - भिवानी, रोहतक - भिवानी - रोहतक, रेवाड़ी - रोहतक - रेवाड़ी व हिसार - रेवाड़ी - हिसार रोजाना स्पेशल शामिल है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04351/04352, दिल्ली-हिसार-दिल्ली रोजाना स्पेशल संख्या 04351, दिल्ली - हिसार रोजाना स्पेशल रेलसेवा को 16 अगस्त से आगामी आदेशों तक प्रतिदिन दिल्ली से 5 बजे रवाना किया जाएगा जो 13.50 बजे हिसार पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04352, हिसार - दिल्ली प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 17 अगस्त से आगामी आदेशों तक प्रतिदिन हिसार से 4.35 बजे से रवाना होगी और 13.05 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 04979, रेवाड़ी-रोहतक प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 30 से
गाड़ी संख्या 04979, रेवाड़ी-रोहतक प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 30 अगस्त से अगले आदेशों तक प्रतिदिन रेवाड़ी से 05.05 बजे चलकर 06.35 बजे रोहतक पहुंचेगी। उधर गाड़ी संख्या 04980, रोहतक - रेवाड़ी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 29 अगस्त से अगले आदेश तक प्रतिदिन रोहतक से 19.35 बजे चलकर 21.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
इस रेलसेवा की समय सारिणी इस प्रकार रहेगी -
आगमन - प्रस्थान - स्टेशन - आगमन - प्रस्थान
--------- 05.05 बजे - रेवाड़ी ------ 21.20 बजे
5.12 बजे 05.13 बजे - गोकलगढ़ 20.49 बजे - 20.50 बजे
5.24 बजे 05.25 बजे - पाल्हावास 20.37 बजे - 20.38 बजे
5.37 बजे 05.38 बजे - माछरौली 20.24 बजे - 20.25 बजे
5.50 बजे 05.52 बजे - झज्जर 20.10 बजे 20.12 बजे
6.07 बजे 06.08 बजे - डीघल 19.56 बजे 19.57 बजे
6.21 बजे 06.22 बजे - अस्थल बोहर 19.43 बजे 19.44 बजे
6.35 बजे ------------ - रोहतक 19.35 बजे।
रेवाड़ी से रोहतक के लिए दोपहर के समय भी हो सुविधा
रेवाड़ी से रोहतक के लिए एक ओर ट्रेन चलने से यात्रियों को लाभ होगा लेकिन यात्रियों की लंबे समय से मांग है कि इस रुट पर दोपहर बाद तीन से चार बजे के बीच भी ट्रेन का संचालन हो। क्योंकि दोपहर बाद कॉलेज, संस्थानों के विद्यार्थियों को ट्रेन न होने के कारण बसों में जाना पड़ता है। वहीं रोहतक की तरफ से सुबह के समय ड्यूटी आने वाले अध्यापकों व अन्य स्टाफ को भी दोपहर तीन से चार बजे कोई ट्रेन न होने के कारण बसों में जाना पड़ता है।
सुबह सात बजे के बाद रोहतक के लिए देर सायं ही ट्रेन
रेवाड़ी रोहतक रूट पर सुबह 7:10 मिनट पर ट्रेन है। इसके बाद देर सायं 7:50 मिनट पर ट्रेन है। दिन में कोई ट्रेन नहीं है जिससे इस रूट पर यात्रियों को बसों या प्राइवेट वाहनों में ही जाना पड़ता है। इस रूट दिन में यात्रियों को ट्रेन के किराये से दोगुने से अधिक रुपये देकर सफर करना पड़ता है।
हिसार-रेवाड़ी प्रतिदिन स्पेशल 16 अगस्त से
उधर गाड़ी संख्या 04368, हिसार-रेवाड़ी प्रतिदिन स्पेशल 16 अगस्त से अगले आदेशों तक प्रतिदिन हिसार से 14.30 बजे चलकर 19.55 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04367, रेवाडी-हिसार प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 16 अगस्त से अगले आदेशों तक प्रतिदिन रेवाड़ी से 20.35 बजे चलकर 01.35 बजे हिसार पहुंचेगी। इस रेलसेवा की समय सारिणी इस प्रकार रहेगी।
भिवानी - रोहतक प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 31 से
गाड़ी संख्या 04978, भिवानी - रोहतक प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा 31 अगस्त से अगले आदेश पर चलेगी, जो रोजाना भिवानी से 07.25 बजे चलकर 09.00 बजे रोहतक पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04977, रोहतक-भिवानी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 30 अगस्त से प्रतिदिन रोहतक से 17.30 बजे चलकर 18.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या संख्या 04962, भिवानी-रोहतक प्रतिदिन स्पेशल को 29 अगस्त से अगले आदेशों तक रोजाना भिवानी से 09.55 बजे चलाया जाएगा जो 11.10 बजे रोहतक पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04969, दिल्ली - भिवानी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा को 29 अगस्त से रोजाना दिल्ली से 04.10 बजे होकर 08.40 बजे भिवानी पहुंचेगी, जिसमें 07 द्वितीय साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों समेत कुल 09 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 04975, रोहतक-भिवानी प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा 29 अगस्त से अगले आदेशों तक प्रतिदिन रोहतक से 13.35 बजे रवाना होकर 14.50 बजे भिवानी पहुंचेगी। उधर गाड़ी संख्या 04974, भिवानी- रोहतक प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा भी 29 अगस्त से अगले आदेशों तक प्रतिदिन भिवानी से 15.55 बजे रवाना होकर 17.20 बजे रोहतक पहुंचेगी।