फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Wed, 03 Dec 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विद्यार्थियों का सम्मान समारोह करते शिक्षक। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ततारपुर इस्तमुरार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें उन बच्चों को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

मीनाक्षी ने राज्य स्तर पर कुरुक्षेत्र में आयोजित गीता जयंती समारोह में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इससे पहले मीनाक्षी ने चित्रकला प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके अतिरिक्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल में आयोजित प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के साथ उनका मार्गदर्शन करने वाली शिक्षिका मंजीत रानी को भी सम्मानित किया गया। प्राचार्य विनोद मेहता ने बताया कि विद्यालय सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विज्ञान प्रदर्शनी में सदैव उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें