फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिन स्कूली विद्यार्थियों ने जमा नहीं कराए टैबलेट, उन पर होगी यह कार्रवाई

Sat, 29 Apr 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रेवाड़ी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की ई-अधिगम योजना के अंतर्गत बांटे गए टैबलेट पर विद्यार्थियों की नीयत फिर गई है। जिस कारण विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद विद्यार्थी स्कूल में टैबलेट जमा नहीं करवा रहे। योजना के अंतर्गत विभाग ने जिले में 18,875 विद्यार्थियों और 1585 शिक्षकों को टैबलेट दिए थे। इनमें से करीब 8 हजार 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के टैबलेट जमा कराने थे। विभाग ने इन विद्यार्थियों को अंतिम तिथि 3 अप्रैल दी थी।
अंतिम तिथि जाने के बावजूद विद्यार्थियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। हालांकि ज्यादातर विद्यार्थियों ने टैबलेट जमा करवा दिए लेकिन फिर भी काफी विद्यार्थियों ने टैबलेट जमा नहीं किए। इसके चलते जिला शिक्षा विभाग को ऐसे सभी स्कूलों को नोटिस जारी करना पड़ा। बीते एक महीने के दौरान शिक्षा विभाग तीन बार नोटिस जारी कर चुका है लेकिन फिर भी ऐसे विद्यार्थियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा।
विज्ञापन

विभाग ने अंतिम बार नोटिस जारी कर सभी स्कूलों को कड़ी चेतावनी दी, जिसकी अंतिम तिथि 27 अप्रैल थी लेकिन फिर भी विद्यार्थियों ने टैबलेट जमा नहीं किए। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अभी 50 ऐसे विद्यार्थी हैं जिन्होंने बार-बार नोटिस देने के बावजूद टैबलेट वापिस नहीं किया। इनमें तीन विद्यार्थियों ने गुम हो जाने की एफआईआर कराकर उसकी कॉफी दी है और 47 ऐसे विद्यार्थी हैं जिनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
टैबलेट जमा नहीं किया तो रोका जाएगा परीक्षा परिणाम
शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के मुताबिक अगर इन विद्यार्थियों ने टैबलेट जमा नहीं करवाए तो इन सभी का परीक्षा परिणाम रोक दिया जाएगा। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने एफआईआर की है उनके बारे में निदेशालय ने अभी कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं। इस संबंध में निदेशालय के निर्देशों का इंतजार है।
विज्ञापन


जिले में अभी 50 विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद भी टैबलेट जमा नहीं किए। 3 विद्यार्थियों ने गुम हो जाने की एफआईआर जमा की है। 47 विद्यार्थियों की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
- अशोक नामवाल, नोडल अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें