महाविद्यालय में आयोजित शिविर में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
भिवाड़ी। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत राजकीय महाविद्यालय तिजारा में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति की शपथ ली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता सुमेर सिंह ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति सजग रहने और योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा दी। दोपहर सत्र में स्वयंसेवकों ने नई किरण नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा मुक्ति केंद्र का भ्रमण किया और नशे से दूर रहने की शपथ ली। साथ ही उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प भी लिया।
महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके बाद आयोजित प्रतियोगिताओं में कविता-पाठ में कृतिका प्रथम, कशिश मेहता द्वितीय व निकिता तृतीय रहीं। वहीं लोकगीत प्रतियोगिता में सानिया खान प्रथम, अकीब खान द्वितीय और प्रियंका सैनी तृतीय स्थान पर रहीं।