फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

विज्ञापन
फोटो: 11रेवाड़ी। बनीपुर ​स्थित राजकीय स्कूल में बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। नशा मुक्ति टीम की ओर से बनीपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई।
नशा मुक्ति टीम के उप इंचार्ज जितेंद्र एएसआई, एससी कृष्ण कुमार, बनीपुर सरपंच पवन और कुलदीप सिंह ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। एएसआई जितेंद्र ने कहा कि नशा व्यक्ति के विनाश का कारण है।
विज्ञापन

शराब, सिगरेट, तंबाकू एवं ड्रग्स का सेवन कर युवाओं का बड़ा हिस्सा नशे का शिकार हो रहा है। नशे के चलते चोरी, छेड़छाड़ और सड़क दुर्घटना जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। एनडीपीएस एक्ट में इसके लिए सजा का प्रावधान भी है।
प्राचार्या डॉ. शालिनी पुरोहित ने कहा कि नशा न केवल शारीरिक रूप से हानि पहुंचाता है बल्कि पारिवारिक मूल्यों को भी क्षति पहुंचाता है। हम सबका नैतिक दायित्व है कि नशे से स्वयं को दूर रखे और परिवार और दोस्तों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करें।
कुलदीप सिंह ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बच्चों को बताया और नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। नशा मुक्ति के इस कार्यक्रम में नशे से दूर रहने के लिए विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई गई।
विज्ञापन

बनीपुर ग्राम पंचायत ने नशामुक्ति टीम का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया। मंच संचालन डॉ. बबीता वर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें