फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नशे के खिलाफ नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों को किया जागरूक

Sat, 03 Oct 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के
विज्ञापन
रेवाड़ी। नशा मुक्त अभियान के तहत शनिवार को पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। साथ ही नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

रंगकर्मी सतीश मस्तान के निर्देशन में भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय रीजनल सेंटर, कृष्णा नगर रेवाड़ी की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। मनीषा, किस्मत, मोनिका, आरती, दीक्षा और मोहिनी ने अलग-अलग भूमिकाओं के माध्यम से नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी।
नाटक के जरिये बताया कि नशे की लत केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करती, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर इसका बुरा असर पड़ता है। इससे परिवारों में तनाव, आर्थिक परेशानी और सामाजिक समस्याएं बढ़ती हैं। छात्राओं ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी निरीक्षक सूबे सिंह ने छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों और स्कूल स्टाफ ने विद्यार्थियों को नशे का सेवन नहीं करने तथा समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर सतीश मस्तान, संजय मनचंदा, प्राचार्य अनिल कुमार सहित स्कूल स्टाफ और पुलिस टीम मौजूद रही। विद्यार्थियों और स्टाफ ने नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें