फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रामलीला का भव्य मंचन 11 से 21 अक्टूबर तक

विज्ञापन
अनाज मंडी में रामलीला के मंचन को लेकर बातचीत करते पदाधिकारी। स्त्रोत: संस्था - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रेवाड़ी। श्री शिव रामलीला समिति नई अनाज मंडी की बैठक प्रधान नवल किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें रामलीला के आयोजन और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। उपप्रधान अनिल कुमार गोयल, मुख्य संरक्षक नरेश मित्तल, मंच प्रबंधक भूपेंद्र गुप्ता, राकेश पलहवासिया व राधेश्याम मित्तल ने बताया कि 11 से 21 अक्टूबर तक शिव मंदिर के सामने फड़ नंबर-1 पर रामलीला का भव्य मंचन होगा। निर्देशन डायरेक्टर कपिल चंद्र शर्मा व डॉ. श्याम बिहारी करेंगे। शुभारंभ 11 अक्टूबर को गणेश पूजन से होगा और प्रथम दिन श्रवण कुमार नाटक का मंचन किया जाएगा। रामलीला प्रतिदिन रात सवा आठ से सवा 11 बजे तक चलेगी। श्रद्धालुओं से रात आठ बजे तक स्थान ग्रहण करने की अपील की गई। आयोजन में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और राष्ट्रहित पर संकल्प दिलाए जाएंगे। महिलाओं के लिए अलग बैठक व्यवस्था तथा पंडाल में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें