शपथ लेती पुलिस टीम व विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना में शुक्रवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में थाना मॉडल टाउन के प्रबंधक निरीक्षक मनोज कुमार और उनकी टीम ने नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में आचार्य कर्मबीर ने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं। समाज के विकास के लिए उनका शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना जरूरी है। विद्यार्थियों को अनुशासन अपनाने, अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने और नशे से दूर रहने की अपील की गई।
निरीक्षक मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई। पुलिस टीम ने बताया कि नशे का दुष्प्रभाव व्यक्ति के साथ उसके परिवार और समाज पर भी पड़ता है। इसके अलावा विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव और यातायात नियमों के पालन के बारे में भी जानकारी दी गई।