करनावास स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को जागरूक करते डॉ. सतीश खोला। स
रेवाड़ी। करनावास स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रिंसिपल डॉ. लक्ष्मीनारायण की अध्यक्षता में परिवार पहचान पत्र और विद्यार्थियों से संबंधित योजनाओं का जागरूकता कैंप लगाया। एचपीपीए के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे। डॉ. सतीश खोला ने उपस्थित नौवीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं कक्षा के छात्रों को सरकार की परिवार पहचान पत्र योजना और सभी सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सैकड़ों सरकारी योजनाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ. लक्ष्मीनारायण कौशिक ने सभी उपस्थित स्टाफ ऊषा यादव, सुनीता यादव, अमिता, ज्योत्सना, अंजू, सुशीला, संजना, संजय, नरपाल, प्रदीप, रेखा, स्नेहा का आभार व्यक्त किया।