फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को दिनचर्या एवं ऋतुचर्या की जानकारी दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास।सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनीता लाठर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय साल्हावास के विद्यार्थियों को दिनचर्या एवं ऋतुचर्या के बारे में व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आयुर्वेद के अनुसार नियमित दिनचर्या, ऋतु के अनुकूल आहार-विहार अपनाकर अनेक रोगों से बचाव किया जा सकता है और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में अनियमित खानपान और मोबाइल के अधिक उपयोग से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है, इसलिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सुबह जल्दी उठना, संतुलित भोजन, पर्याप्त नींद और नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित किया। व्याख्यान के उपरांत मंजू कुमारी एवं योगाचार्य जगबीर सिंह ने विद्यार्थियों को सूक्ष्म व्यायाम, योगासन एवं प्राणायाम की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास करवाया और उनके महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें