फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बेहतर परिणाम आने पर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Fri, 11 Jul 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 20स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। गांव झाड़ौदा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत आने पर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चन्द रहे।
अति विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेन्द्र यादव, खंड शिक्षा अधिकारी नाहड़, तथा विशिष्ठ द्वारा अतिथि डॉ. शिवताज सिंह, रिटायर्ड प्राचार्य हायर एजुकेशन, राष्ट्रपति अवार्डी श्रीमती रोशनी देवी, पूर्व सरपंच व एडवोकेट राजकुमार जलवा, रिटायर्ड खंड शिक्षा अधिकारी रहे। समारोह की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य महेश यादव की ओर से की गई।
विज्ञापन

सर्व प्रथम जिला रेवाड़ी के सरकारी स्कूलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 10वीं की छात्रा वरुणा सुपुत्री सुनील कुमार जिन्होंने 98.6% अंक प्राप्त किए, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 10वीं व 12वीं कक्षाओं में मेरिट हासिल करने वाले 29 छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय अवार्डी शिक्षक जय भगवान ने मेरिट हासिल करने वाले सभी 29 छात्र-छात्राओं को एक एक टिफन व एक एक मिल्टन वाटर बोतल भेंट करके सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें