फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई

Thu, 09 Jul 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विद्या​र्थियों को नशा मुक्ति अ​भियान के तहत शपथ दिलाते पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के राजेश पायलट चौक के पास एक निजी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। साथ ही उन्हें नशा नहीं करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

निरीक्षक रामपाल ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए खतरा है। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई, खेल और सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान देने की अपील की।
विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बारे में बताया गया। कहा कि साइबर ठग फोन कॉल, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से ओटीपी व निजी जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।
विज्ञापन

इसके अलावा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई। एएसआई जितेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या नशे की बिक्री की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। नशा संबंधी गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें