फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर खेल से जुड़ने का आह्वान

Fri, 28 Feb 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
27सीटीके19-एमडीयू में खेलकूद प्रतियोगिता में कुलपति प्रो. राजबीर सिंह को सम्मानित करते प्रो. सत - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल परिसर में तीसरी इंटर हॉस्टल बॉयज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वीरवार से शुरू हुई। इसका शुभारंभ कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रखते हैं। स्वस्थ जीवनशैली के लिए विद्यार्थी खेल से जुड़ें। विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर खेल मैदान से जुड़ने का आह्वान किया। चीफ वार्डन बॉयज प्रो. सत्यवान बरोदा ने स्वागत भाषण दिया। बताया कि इस इवेंट में विद्यार्थी 7 खेल स्पर्धाओं में भाग लेंगे। खेल निदेशक प्रो. रणदीप राणा ने जीवन में खेलों की महत्ता से अवगत करवाया। आभार प्रदर्शन एडिशनल चीफ वार्डन प्रो. सुधीर ने किया। दो दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थी 100 मीटर व 400 मीटर दौड़, क्रिकेट, बैडमिंटन, चेस, वॉलीबॉल और टेबल टेनिस आदि खेल स्पर्धाओं में दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें